सुरक्षित गर्भसमापन-एक मौलिक अधिकार-पैनल चर्चा/वेबिनार

(#अंतरराष्ट्रीय सुरक्षित गर्भसमापन दिवस #28 सितम्बर)

24 सितम्बर 2021

सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक (ज़ूम मीटिंग द्वारा संचालित)

आयोजक- समा रिसोर्स ग्रुप फ़ॉर विमेन एण्ड हेल्थ, और जन स्वास्थ्य अभियान छत्तीसगढ़

यौन व प्रजनन स्वास्थ्य अधिकारों की मान्यता सभी के लिए होनी चाहिए। हाशियबद्ध संदर्भों में स्थित महिलायें, किशोरियों की वास्तविकताओं को जोड़े बिना इन अधिकारों की बात नहीं की जा सकती। सभी के लिए स्वास्थ्य की संकल्पना में सभी के मौलिक अधिकार, व उनसे जुड़े संघर्ष भी शामिल हैं।

हमने पिछले डेढ़ साल के कोविद संदर्भ में भी देखा की कैसे सबसे ग़रीब और सबसे हाशिए पर रहने वाली महिलाओं, किशोरियां व अन्य जेन्डर पहचान वाले व्यक्ति सबसे बुरी तरह प्रभावित हुए, महामारी में न केवल सुरक्षित गर्भसमापन बल्कि अन्य सभी यौन और प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को भी प्रतिबंधित किया जिसमें गर्भावस्था और प्रसव देखभाल भी शामिल थे। हम ये भी भली-भांति समझते हैं की ये कठिनाई और चुनौतीपूर्ण अनुभव कोविद के समय के पहले से जारी रहे हैं और इनका प्रभाव महामारी के परिप्रेक्ष्य में और भी गहरा हो गया। छत्तीसगढ़ के साझा संदर्भ में देखा जाए तो फिर चाहे वो नसबंदी कैम्प से जुड़ी घटनाएँ हों, या बैगा व अन्य विशेष जनजातीय समुदाय की महिलाओं का प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ी सेवा पर पहले मौजूद प्रशासनीय बैन/रोक- हाशिये पर रहने वाली महिलाओं और लड़कियों को उनके शारीरिक अधिकारों और निर्णयात्मक स्वायत्तता के उल्लंघन का सामना नियमित रूप से करना पड़ा है। सम्मानजनक तरीके से और किसी भी दबाव या भेदभाव से मुक्त स्वास्थ्य सेवाओं का प्रावधान एक दूर का ही लक्ष्य बना हुआ है।

इस अंतरराष्ट्रीय सुरक्षित गर्भसमापन दिवस 28 सितम्बर के क़रीब, हम ज़मीनी स्तर पर अनुभव पर फिर से विचार कर रहे हैं। ये ज़मीनी कार्यकर्ताओं की आवाजें/प्रतिनिधित्व हाशिए के संदर्भों में यौन व प्रजनन स्वास्थ्य अधिकार की जटिलताओं को सामने लाएंगे। साथ ही साथ जारी संघर्ष व उनमें मिली सफ़लता को बढ़ाने की ओर चर्चा पर ज़ोर देंगे।  

वक्ता –

रीना रामटेके, नव निर्माण चेतना मंच, गोरेला-पेंडरा मरवाही

सबिता रथ, जन चेतना, रायगढ़

मंजु, जन स्वास्थ्य सहयोग, गनियारी, बिलासपुर

संगीता, चौपाल/समा, व जन स्वास्थ्य अभियान छ.ग

सुखवारा, एस.पी.एस, मितानिन कार्यक्रम, रायगढ़

विजया, एस.पी.एस, मितानिन कार्यक्रम, कोरबा

पैनल चर्चा परिचय-अदसा, समा

पैनल मॉडरेटर- दीपिका, जन स्वास्थ्य अभियान छ.ग

ज़ूम लिंक नीचे साझा किया है – Topic: सुरक्षित गर्भसमापन, एक मौलिक अधिकार

Time: Sep 24, 2021 11:00 AM


Join Zoom Meeting
https://us02web.zoom.us/j/89645777387?pwd=ZGdXRDIza2wzL3lHdW1pVzdrTkxZdz09

Meeting ID: 896 4577 7387
Passcode: 736751

Bookmark the permalink.

Comments are closed.