
Gender Based Violence (GBV) affects various aspects of the lives of women and adolescent girls. When GBV is recognised as a public health issue, the role of the health system becomes all the more significant. Health services can often become a means for women to access support, yet several challenges continue to exist in relation to access to services, the functioning of institutions, and the support women receive.
The experiences of community organisations, women’s groups, and health workers working closely with communities further highlight these concerns. In this context, and with the aim of bringing together different experiences, understandings, and efforts, as well as furthering discussions on this issue, Sama – Resource Group for Women and Health is organising a one-and-a-half day workshop on “Gender Based Violence as a Public Health Issue: The Role of the Health System” on 4–5 June 2026 in Raipur, Chhattisgarh.
जेंडर आधारित हिंसा (जीबीवी) का असर महिलाओं और किशोरियों के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर पड़ता है। जीबीवी को एक सार्वजनिक स्वास्थ्य मुद्दे के रूप में देखने पर स्वास्थ्य प्रणाली की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। स्वास्थ्य सेवाएँ कई बार महिलाओं के लिए मदद तक पहुँचने का एक माध्यम हो सकती हैं, लेकिन सेवाओं तक पहुँच, संस्थानों की कार्यप्रणाली और महिलाओं को मिल रहे सहयोग को लेकर कई चुनौतियाँ भी मौजूद हैं।
सामुदायिक संगठनों, महिला समूहों और समुदाय के साथ काम करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के अनुभव इन सवालों को और स्पष्ट करते हैं। इसी संदर्भ में विभिन्न अनुभवों, समझ और प्रयासों को एक साथ लाने तथा इस विषय पर चर्चा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से समा – रिसोर्स ग्रुप फॉर विमेन एंड हेल्थ द्वारा 4-5 जून 2026 को रायपुर, छत्तीसगढ़ में “जेंडर आधारित हिंसा एक सार्वजनिक स्वास्थ्य मुद्दा: स्वास्थ्य प्रणाली की भूमिका” विषय पर डेढ़ दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है।
