समा और जन स्वास्थय अभियान-छत्तीसगढ़ ने एक महत्वपूर्ण चर्चा ‘गर्भसमापन अधिकार और प्रजनन न्याय-आदिवासी महिलाओं के हाशियाबद्ध मुद्दे’ 25 सितंबर, 2020 को दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच आयोजित किया था।
इस वेबीआर के दौरान हम यौन और प्रजनन अधिकार और न्याय के सन्दर्भ में बैगा और बाकी PVTG महिलाओं एवं लड़कियों की सुरक्षित गर्भसमापन सेवाओं तक पहुंच और बाधाओं की एक व्यापक समझ बनाने में, और साथ ही हाशिए की आवाज़ों को देखना और उन्हें सम्मिलित करने की कोशिश की।
